पीलीभीत में नाली में मिला युवक का शव:शराब की दुकान के पास पड़ा था शव, आखिरी बार दो दोस्तों के साथ दिखा था
पीलीभीत के पिपरा मुजपत्ता गांव में बुधवार सुबह देशी शराब की दुकान के पास नाली में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय कौशल तिवारी उर्फ बबलू के रूप में हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, कौशल शराब पीने का आदी था। मंगलवार शाम वह घर से बाहर गया था। ग्रामीणों ने उसे देर शाम गांव के दो अन्य युवकों के साथ देखा था। रात में कौशल घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने उसका शव नाली में देखा। सूचना पर कौशल की पत्नी माला तिवारी बच्चों पलक और चिंटू के साथ मौके पर पहुंचीं। सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस उन दो युवकों की जानकारी जुटा रही है, जिनके साथ मृतक को आखिरी बार देखा गया था। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)