100 से ज्यादा बंदरों ने गांव में मचाया आतंक:बच्चों पर हमला कर छीने टिफिन-किताबें, ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय
अमरोहा के जमना खास गांव में बंदरों का आतंक बना हुआ है। गांव में 100 से ज्यादा बंदरों का झुंड घूम रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक कई लोग हमले में घायल हो चुके हैं। सबसे ज्यादा डर स्कूली बच्चों में है। ग्रामीणों के मुताबिक बंदर झुंड में आते हैं। अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई लोगों को काटने और नोंचने की बात सामने आई है। महिलाएं और बुजुर्ग भी घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों ने गांव में बंदरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग की टीम भेजने की मांग की। बच्चों का पीछा कर छीन रहे सामान ग्रामीणों का कहना है कि सुबह स्कूल जाते समय बंदर बच्चों का पीछा करते हैं। कई बच्चों पर हमला किया गया। उनके टिफिन और किताबें भी छीनने की बात कही गई है। डर के कारण बच्चों ने स्कूल जाना तक कम कर दिया है। फसलों और घरों में रखे सामान को नुकसान बंदरों से फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बंदर छतों पर रखा सामान उठा ले जाते हैं। खाने-पीने की चीजें भी नहीं छोड़ते। ग्रामीणों ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से कई बार शिकायत करने का दावा किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण बोले- जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हो सकती है बड़ी घटना ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। डीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने वन विभाग को निर्देश देकर समस्या का जल्द समाधान कराने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)