10वीं की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की DM:मऊ में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

Oct 13, 2026 - 16:01
0
10वीं की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की DM:मऊ में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं
मऊ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत अनूठी पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कोपागंज की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी अंशिका को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए जनसुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एक दिन की जिलाधिकारी बनीं अंशिका ने लोगों की शिकायतों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनके नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता दिखाई और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने से पहले जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने छात्रा अंशिका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली, जनसुनवाई की प्रक्रिया और आम लोगों की शिकायतों के निस्तारण से संबंधित जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से परिचित कराने के साथ उनमें निर्णय लेने की क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व के गुण विकसित करना है। मिशन शक्ति के माध्यम से बालिकाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे भी अवसर मिलने पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा सकती हैं। एक दिन की जिलाधिकारी के रूप में अंशिका का अनुभव बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें भविष्य में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User