12 दिन बाद गांव पहुंचा सूरज का पार्थिव शरीर:ओमान में शिप पर हमले में हुई थी मौत, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद

Oct 04, 2026 - 21:54
0
12 दिन बाद गांव पहुंचा सूरज का पार्थिव शरीर:ओमान में शिप पर हमले में हुई थी मौत, परिवार ने मांगी आर्थिक मदद
देवरिया के गौरीबाजार क्षेत्र के करमजीतपुर निवासी सूरज यादव का पार्थिव शरीर 12 दिन बाद रविवार शाम करीब 5 बजे गांव पहुंचा। ओमान के पास वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई थी। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिलखने लगे और माहौल गमगीन हो गया। एक घंटे घर पर रखा गया पार्थिव शरीर पार्थिव शरीर को करीब एक घंटे तक घर पर रखा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए। सूरज की मौत की सूचना के बाद से ही परिवार उनके पार्थिव शरीर के गांव लौटने का इंतजार कर रहा था। 19 अगस्त को ओमान गया था सूरज परिजनों के अनुसार, सूरज 19 अगस्त को मुंबई की एक कंपनी के माध्यम से ओमान गया था। वह वाणिज्यिक पोत MV Cape Dao पर वाइपर के पद पर काम कर रहे थे। 23 सितंबर को पोत ओमान के पूर्वी तट से भारत लौट रहा था। इसी दौरान होर्मुज के पास पोत पर हमला हुआ। इसमें सूरज की मौत हो गई। तीन छोटे भाइयों की पढ़ाई की चिंता सूरज तीन छोटे भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी कमाई से परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने भरण-पोषण और तीनों भाइयों की पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। साथ ही भाइयों की पढ़ाई और परिवार के खर्च में मदद की गुहार लगाई है। गांव में शोक का माहौल सूरज का पार्थिव शरीर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। परिजनों के साथ ग्रामीण भी अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User