वाराणसी-शारजाह के बीच बढ़ेंगी उड़ानें:25 अक्टूबर से दो विमान होंगे संचालित, नया शेड्यूल जारी; त्योहारी सीजन में किराया भी बढ़ा

Oct 04, 2026 - 21:54
0
वाराणसी-शारजाह के बीच बढ़ेंगी उड़ानें:25 अक्टूबर से दो विमान होंगे संचालित, नया शेड्यूल जारी; त्योहारी सीजन में किराया भी बढ़ा
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शारजाह के लिए हवाई संपर्क और मजबूत होने जा रहा है। 25 अक्टूबर से वाराणसी-शारजाह के बीच यात्रियों को दो विमानों की सुविधा मिलेगी। इनका नया शेड्यूल जारी होने के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। दूसरी सप्ताह में चार दिन होगी संचालित मौजूदा समय में वाराणसी से शारजाह के बीच एक उड़ान संचालित होती है। 25 अक्टूबर से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान IX 184 शारजाह से दोपहर 12:50 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे वाराणसी पहुंचेगा। वापसी में यही विमान IX 183 बनकर शाम 6:15 बजे वाराणसी से शारजाह के लिए उड़ान भरेगा। जारी सूचना में बताया गया है कि यह विमान वाराणसी से शारजाह के बीच रोजाना उपलब्ध रहेगा। हालांकि पहले यह विमान रात में संचालित होता लेकिन 25 अक्टूबर से उपर बताए गए शेड्यूल के अनुसार इसके समय में बदलाव कर दिया जाएगा। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस का ही दूसरा विमान IX 248 शारजाह से सुबह 7:15 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर 11:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। फिर वापसी में वाराणसी से यही विमान IX 247 बनकर दोपहर 12:15 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगा। त्योहारी सीजन में बढ़ा किराया त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण हवाई किराए में भी बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों में वाराणसी-शारजाह का किराया करीब 15 से 20 हजार रुपए रहता है। 25 अक्टूबर को वाराणसी से शारजाह का किराया करीब 23 हजार रुपए और शारजाह से वाराणसी का किराया करीब 32 हजार रुपये पहुंच गया है। लखनऊ से तुलना करें तो वहां से शारजाह का किराया करीब 16 हजार रुपए और वापसी का किराया करीब 21 हजार रुपए है। फिलहाल, दो विमान संचालित होने से पूर्वांचल के यात्रियों खासकर खाड़ी देशों में काम करने वाले लोगों और पर्यटकों के आवागमन में आसानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User