12 घंटे से लगातार बारिश, रात से गिर रहा पानी:न्यूनतम पारा 20 डिग्री पहुंचा, ठंडक बढ़ी; जिला अस्पताल समेत कई जगह जलभराव

Oct 12, 2026 - 08:58
0
12 घंटे से लगातार बारिश, रात से गिर रहा पानी:न्यूनतम पारा 20 डिग्री पहुंचा, ठंडक बढ़ी; जिला अस्पताल समेत कई जगह जलभराव
संभल में पिछले 12 घंटे से रिमझिम बारिश हो रही है। कल रविवार की शाम हुई आधा घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है, पिछले 4 दिन में दो बार हुई बारिश के बाद सुबह और रात को ठंडक बढ़ गई है। न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सोमवार की सुबह हुई है, AQI 111 दर्ज किया गया, जबकि 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। सोमवार की सुबह 08 बजे पूरे जनपद संभल का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज रिमझिम बारिश के बीच अपराह्न 12 बजे से शाम 06 बजे तक अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग में दोपहर तक रिमझिम बारिश और उसके बाद मौसम साफ रहने का अलर्ट जारी किया है। कल शनिवार की शाम 06 बजे से 07 के बीच हुई मूसलाधार बारिश से 5 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की, 16 मिलीमीटर 22 दर्ज की गई, रात से लेकर सोमवार की सुबह 08 बजे तक हो रही रिमझिम बारिश की क्षमता 4 मिलीमीटर दर्ज की गई है। रिमझिम बारिश के बीच सड़कों पर सन्नाटा है, बदलते मौसम की बारिश से बचने के लिए लोग छाता लेकर घर से निकले हैं। इमरजेंसी एवं सामान्य परिसर में भरा पानी कल रविवार को ही मूसलाधार बारिश के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी एवं सामान्य परिसर में पानी भर गया, मरीज के तिमारदार जल विभाग से बचने के लिए अपने हाथों में जूते लेकर आते-जाते दिखाई दिए। सड़कों पर हुए जल भराव ने नगर पालिका परिषद संभल के जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। ब्लॉक पंवासा के गांव लहरशीश निवासी सचिन कुमार ने कहा कि हमारे दादा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बारिश होने के बाद यहां चारों ओर पानी भर गया है उसी की वजह से दिक्कत हो रही है। जूते में पानी न भर उसके लिए जूते उतारकर आना-जाना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User