आजमगढ़ में सोमवार को बादलों वाली धूप:लगातार गिर रहा है जिले का तापमान, रविवार को छाए थे बादल
आजमगढ़ में सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादलों वाली धूप निकली हुई है। रविवार को जहां सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं दोपहर तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम 23 डिग्री पहुंच गया था। वही सोमवार को जिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। लगातार मौसम में हो रहे इस परिवर्तन से जिले की जनता को भीषण गर्मी से निजात मिलती दिख रही है।
जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)