12 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस और एएनटीएफ ने की कार्रवाई, एक आरोपी पर पहले से दो केस दर्ज

Oct 11, 2026 - 18:27
0
12 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस और एएनटीएफ ने की कार्रवाई, एक आरोपी पर पहले से दो केस दर्ज
शामली में रविवार शाम 5 बजे पुलिस और एएनटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 930 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने इसकी अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली शामली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बहराइच के रहने वाले हैं दोनों आरोपी एसपी एनपी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में रामभूलन पुत्र मोल्हे और अरविंद सिंह पुत्र ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया गया। दोनों बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पत्थर कलां गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अफीम बरामद हुई। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस आरोपियों के तस्करी नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। उनके आगे और पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है। इससे पता लगाया जाएगा कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। रामभूलन पर पहले भी दर्ज हैं दो मुकदमे पुलिस के मुताबिक, रामभूलन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो पुराने मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 में शाहजहांपुर के रामचंद्र मिशन थाने और वर्ष 2016 में देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। शामली में दर्ज मौजूदा मुकदमा भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड में शामिल है। अरविंद सिंह के खिलाफ उपलब्ध विवरण में शामली का मौजूदा मुकदमा दर्ज है। शामली पुलिस ने नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना देने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने जनपद को नशामुक्त बनाने में भागीदारी निभाने का भी आह्वान किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User