सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर करता था फेस KYC, टेलीग्राम- व्हाट्सएप से बेचता था

Oct 11, 2026 - 18:27
0
सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार:सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर करता था फेस KYC, टेलीग्राम- व्हाट्सएप से बेचता था
गोंडा में साइबर सेल और देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम 5:40 बजे फर्जी केवाईसी और आधार कार्ड के जरिए अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में आरोपी अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को गोंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सर्वर डाउन का बहाना बनाकर करता था धोखाधड़ी साइबर एक्सपर्ट हरिओम टंडन और देहात कोतवाली पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अधिकृत सिम विक्रेता है। सिम खरीदने या पोर्ट कराने आने वाले ग्राहकों से वह सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर एक से अधिक बार फेस केवाईसी कराता था। इसके बाद ग्राहक को एक सिम देने के साथ दोबारा कराई गई फेस केवाईसी का दुरुपयोग कर दूसरा सिम एक्टिवेट कर लेता था। इसके अलावा आरोपी फोटो एडिट करके फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था। इसके जरिए ग्राहकों की फेस आईडी का दुरुपयोग कर अवैध रूप से सिम एक्टिवेट करता था। साइबर अपराधियों से लेता था 25 प्रतिशत कमीशन पुलिस के मुताबिक, आरोपी अवैध रूप से एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। इसके बदले वह कथित तौर पर साइबर धोखाधड़ी की कुल रकम का 25 प्रतिशत कमीशन नकद प्राप्त करता था। यह रकम उसे कूरियर के माध्यम से भेजी जाती थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी की ओर से अवैध रूप से बेचे गए सिम कार्ड के संबंध में देश के अलग-अलग राज्यों में वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं। मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच अतिरिक्त निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा को सौंपी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User