12 साल से सड़क-नाली और बिजली की सुविधा का इंतजार:भदोही में जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी, महिलाओं ने दिया ज्ञापन

Oct 06, 2026 - 14:38
0
12 साल से सड़क-नाली और बिजली की सुविधा का इंतजार:भदोही में जलभराव से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी, महिलाओं ने दिया ज्ञापन
ज्ञानपुर मुख्यालय के पुरानी बाजार से सटी वृंदावन कॉलोनी और साइन धाम की दर्जनों महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। महिलाओं ने कॉलोनी में सड़क, नाली और बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में करीब 12 साल से लगभग 100 परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके बावजूद यहां अब तक सड़कें नहीं बनाई गई हैं। नालियों और बिजली के खंभों की भी व्यवस्था नहीं है। सड़क पर बहता है नालियों का पानी, हर तरफ जलभराव स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे कॉलोनी की सड़कों पर जगह-जगह पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं ने बताया कि जलभराव और खराब रास्तों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। बारिश या नालियों का पानी सड़क पर जमा होने से बच्चों के लिए रास्ते से निकलना मुश्किल हो जाता है। जांच कराकर जल्द समाधान की मांग महिलाओं ने अधिकारियों से कॉलोनी की समस्याओं की जांच कराने और सड़क, नाली व बिजली की सुविधा जल्द उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि करीब 12 साल से परिवार यहां रह रहे हैं, लेकिन अब तक बुनियादी सुविधाओं का इंतजार बना हुआ है। ज्ञापन देने के दौरान दुर्गावती, प्रमिला, विमला देवी, रेखा कुमारी, रेनू, अर्चना, आरती, रेणु यादव, आशा देवी, सुनीता देवी, सुचिता, प्रियंका और अनुपम श्रीवास्तव समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User