गड़वापार में करंट लगने से महिला की मौत:बर्तन धोते समय हुआ हादसा, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Oct 06, 2026 - 14:38
0
गड़वापार में करंट लगने से महिला की मौत:बर्तन धोते समय हुआ हादसा, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
गड़वापार गांव में सोमवार रात एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। 40 वर्षीय प्रमिला पत्नी समरजीत निषाद बर्तन धोते समय मोटर में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। यह घटना रात करीब नौ बजे हुई। समरजीत उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। प्रमिला मूल रूप से कौड़ीराम क्षेत्र के छीटहरी भरकसा गांव की रहने वाली थीं। शादी के बाद वह पति समरजीत निषाद के साथ गड़वापार गांव में रह रही थीं। पिछले एक साल से वे ककराखोर ढाबे के पास किराए के मकान में रह रहे थे। प्रमिला परिवार की आर्थिक मदद के लिए मेहरौली पेट्रोल पंप, क्यूंनरा स्थित सीएनजी पंप और एक स्कूल में काम करती थीं। उनके पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं। 15 वर्षीय शिवम कक्षा छह में और 13 वर्षीय आर्यन कक्षा पांच में पढ़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User