14 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश सिंह:अमेठी में सपा के 15 विधायक संपर्क में होने की बात कही, बोले- भाजपा में अभी ‘नो वैकेंसी’
अमेठी के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने की घोषणा से अमेठी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विधायक के मुताबिक, 14 अक्टूबर को वह भाजपा का दामन थामेंगे। उनके साथ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह और कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के भी भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया है। राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के करीब 15 विधायक उनके संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भाजपा में फिलहाल ‘नो वैकेंसी’ की स्थिति है। पार्टी पहले अपने कार्यकर्ताओं को जगह देगी। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में संभावित राजनीतिक बदलावों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 14 अक्टूबर को विधायक आवास के पास कार्यक्रम भाजपा में शामिल होने के लिए 14 अक्टूबर को विधायक के आवास मंगलम के पास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है। 30 से 40 हजार लोगों के जुटने का दावा राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में 30 से 40 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा संगठन भी आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटा है। अमेठी और पूर्वांचल की राजनीति पर रहेगी नजर राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने के घटनाक्रम पर अमेठी के साथ पूर्वांचल की राजनीति में भी नजर रहेगी। सपा विधायकों के संपर्क में होने संबंधी उनके दावे और अन्य विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात को लेकर आगे की राजनीतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)