कांशीराम की पुण्यतिथि पर जुटे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता:जौनपुर में सामाजिक न्याय और समानता पर दिया जोर
जौनपुर में मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से एक संगोष्ठी आयोजित हुई। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अंबेडकर तिराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष एकेश सिद्धार्थ ने की। वक्ताओं ने कांशीराम के विचारों, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के उत्थान में उनके योगदान पर चर्चा की, साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में समानता व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार राव, पूर्व जिलाध्यक्ष एसपी मानव, जिला प्रभारी रत्नेश कुमार, चंदन सिंह निषाद, राजमणि पटेल और मोहित आबाद मौजूद रहे। हीरालाल गौतम, जियालाल प्रजापति, गौतम तिमिमा, शाहगंज से प्रत्याशी कुंवर ज्ञानेंद्र और नगर अध्यक्ष सुभाष सोनकर समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया। संगोष्ठी में कांशीराम के विचारों को लोगों तक पहुंचाने और उनके सामाजिक परिवर्तन के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)