14 अक्टूबर से बदलेंगे लखनऊ-मुंबई ट्रेनों के रूट:कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

Sep 26, 2026 - 09:37
0
14 अक्टूबर से बदलेंगे लखनऊ-मुंबई ट्रेनों के रूट:कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के काम के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक
मध्य रेलवे के कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम होगा। इसके लिए अक्टूबर में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्टूबर से लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया है। पुष्पक एक्सप्रेस बदले रूट से जाएगी गोमतीनगर से मुंबई जाने वाली 12533 पुष्पक एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को बदले हुए रूट से चलेगी। यह ट्रेन जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होते हुए मुंबई पहुंचेगी। इसके अलावा 15018 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस और 22537 गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस भी 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते चलेंगी। मुंबई से आने वाली ट्रेनों का भी बदला रूट 12598 मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते चलेगी। वहीं 22121 एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को इसी वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएगी। 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस भी 17 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड के रास्ते चलेगी। इसके अलावा 11071 एलटीटी-बलिया एक्सप्रेस और 12546 एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस का संचालन भी इसी मार्ग से किया जाएगा। पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को ठाणे, वसई रोड, नंदुरबार और जलगांव के रास्ते संचालित होगी। रेलवे के इस बदलाव का असर मुंबई, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इन ट्रेनों के समय में भी बदलाव रूट परिवर्तन के साथ कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें 12167 बनारस सुपरफास्ट, 12141 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 11057 अमृतसर एक्सप्रेस, 22177 वाराणसी एक्सप्रेस, 22538 गोरखपुर एक्सप्रेस और 13202 राजेंद्रनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का संशोधित समय और रूट जरूर जांच लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User