15 को अयोध्या आऐंगे भवन निमार्ण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र:17 तक होगी समिति की 3 दिवसीय बैठक, धार्मिक समिति की बैठक होगी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की समीक्षा के लिए भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या में तीन दिवसीय बैठक करेंगे। यह बैठक 17 अक्टूबर तक चलेगी। बैठक में राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, शेष परियोजनाओं और निर्माण की प्रगति से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होने की संभावना है। इसमें श्रीराम मंदिर के चारो ओर बन रही चार किलोमीटर लंबी सुरक्षा दीवार,श्रीरामकथा संग्रहालय और उसमें बन रही आर्ट गैलरी और म्यूजियम निर्माण की प्रगति की समीक्षा होगी।इसके साथ ही क्षीरेश्वरनाथ मंदिर के सामने राम मंदिर के गेट संख्या 3 के निर्माण की प्रगति भी मौतिक रूप से देखी जानी है। इसके साथ ही धार्मिक समिति की बैठक भी आयोजित होगी। इसमें मंदिर की धार्मिक व्यवस्थाओं, परंपराओं और पूजा-पद्धति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। स्वामी गोविंददेव गिरि इस बैठक में पहली बार शामिल होंगे इस बैठक की सबसे खास बात होगी कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नव नियुक्त महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि इस बैठक में पहली बार शामिल होंगे।वे राम मंदिर धार्मिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए वे दोनों बठकों में खास तौर पर शामिल रहेंगे। इसमें दीपावली के दौरान राम मंदिर में धार्मिक आयोजनों पर खास मंथन होगा। इसमें रामलला के श्रृंगार,सेवा,भोग,आरती सहित पूरे मंदिर परिसर की सजावट बेहतरीन करने पर विमर्श होना है।कोशिश रहेगह कि इस बार राम मंदिर में दीपोत्सव अब तक का सबसे भव्य हो। राम जन्मभूमि परिसर में निर्माण कार्यों को निर्धारित योजनाओं के अनुरूप आगे बढ़ाने और धार्मिक व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिहाज से इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में होने वाले विचार-विमर्श और लिए जाने वाले निर्णयों पर राम मंदिर से जुड़े लोगों की नजर रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)