150 जोड़ों का सामूहिक विवाह:140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े शामिल, 6 ब्लॉकों के जोड़ों ने धार्मिक रीति-रिवाज से की शादी

Sep 24, 2026 - 19:03
0
150 जोड़ों का सामूहिक विवाह:140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े शामिल, 6 ब्लॉकों के जोड़ों ने धार्मिक रीति-रिवाज से की शादी
सीतापुर के रेउसा विकासखंड स्थित खेल मैदान में गुरुवार दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें छह विकासखंडों के कुल 150 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें 140 हिंदू और 10 मुस्लिम जोड़े शामिल रहे। सभी जोड़ों का विवाह संबंधित धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया गया। छह विकासखंडों से पहुंचे जोड़े रेउसा विकासखंड के 54, बेहटा के 20, सकरन के 21, रामपुर मथुरा के 33, लहरपुर के 21 और बिसवां के एक जोड़े ने विवाह किया। नवविवाहित जोड़ों को शासन की योजना के तहत निर्धारित सहायता और सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। हर जोड़े के लिए एक लाख रुपए का प्रावधान जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रत्येक जोड़े के लिए कुल एक लाख रुपए का प्रावधान है। इसमें 21 हजार रुपए की सामग्री दी जाएगी, जबकि 64 हजार रुपए कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। आयोजन व्यवस्था पर प्रति जोड़ा 15 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। 150 जोड़ों पर 1.50 करोड़ रुपए खर्च का प्रावधान अधिकारियों के मुताबिक, 150 जोड़ों के विवाह आयोजन में कुल एक करोड़ 50 लाख रुपए के व्यय का प्रावधान है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, रेउसा और सकरन के खंड विकास अधिकारी समेत संबंधित विकासखंडों के अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला समाज कल्याण अधिकारी और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जोड़ों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User