सेंट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में प्रिंसिपल कप:तुषार और कल्पना ने जीता टेबल टेनिस का खिताब
सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 'प्रिंसिपल कप टेबल टेनिस प्रतियोगिता' का गुरुवार को शानदार समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में कला संकाय के खिलाड़ियों का खासा दबदबा देखने को मिला। पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में बीए प्रथम वर्ष के छात्र तुषार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीए तृतीय वर्ष के अंश को (11-7, 11-7) से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कल्पना ने बीएससी तृतीय वर्ष की सताक्षी को (11-5, 11-8) से शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंश और सताक्षी को उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के अवकाश प्राप्त सीनियर ऑडिट ऑफिसर वी.पी. पाण्डेय ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल हार-जीत से परे व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्या प्रो. आर.एन. सैमुएल ने सभी का आभार जताते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेवियर मारिया राज को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. कंचन सरिता दास व प्रो. जे.के. पाण्डेय ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)