16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दी:पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे, दीपावली के 8 दिन बाद होनी थी शादी

Sep 24, 2026 - 22:40
0
16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर जान दी:पैर मुड़े हुए जमीन को छू रहे थे, दीपावली के 8 दिन बाद होनी थी शादी
संभल में गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे 16 वर्षीय किशोरी पुष्पा का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को नीचे उतारा और सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम करीब 5 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला गुन्नौर कोतवाली के मोहल्ला जमुना का है। किशोरी की शादी होने वाली थी मृतका की पहचान पुष्पा (16) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, उसकी शादी दीपावली के आठ दिन बाद होने वाली थी। उसका रिश्ता कासगंज में तय हुआ था। घटना के समय उसके पैर मुड़े हुए थे और जमीन को छू रहे थे। छोटी बहन ने देखा शव पुष्पा के पिता रामकिशन और बड़ा भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घर पर उसकी मां मंजू देवी और दो छोटे भाई-बहन मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक, छोटी बहन ने पुष्पा को फंदे पर लटका देखा तो चीखने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रेम-प्रसंग की भी चर्चा मां मंजू देवी ने बताया कि उन्होंने पति और बेटे को घटना की जानकारी दे दी है। दोनों के देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, कुछ लोगों की ओर से प्रेम-प्रसंग की बात भी कही जा रही है। किशोरी की उम्र 16 साल होने के कारण उसकी तय शादी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई गुन्नौर के सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता और भाई बाहर काम करते हैं और अभी तक किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खुदकुशी के कारणों समेत अन्य सभी पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User