दवा खरीद-बिक्री का हिसाब खंगालने अस्पतालों में पहुंचा ड्रग विभाग:रामा मेडिकल, नारायणा, बीएस कुशवाहा और हैलट समेत पांच जगह हुई जांच

Sep 24, 2026 - 22:40
0
दवा खरीद-बिक्री का हिसाब खंगालने अस्पतालों में पहुंचा ड्रग विभाग:रामा मेडिकल, नारायणा, बीएस कुशवाहा और हैलट समेत पांच जगह हुई जांच
दवाओं की खरीद और मरीजों को बिक्री के बीच कितना अंतर है, इसे लेकर ड्रग डिपार्टमेंट ने गुरुवार को शहर के पांच अस्पतालों में जांच की। इसके लिए कानपुर के साथ ही दूसरे जिलों से आए ड्रग इंस्पेक्टरों की टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचकर दवाओं की खरीद और बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। अस्पतालों में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इन स्थानों पर हुई जांच जांच टीम ने रामा मेडिकल कॉलेज, मंधना, डॉ. बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, लखनपुर, नारायणा मेडिकल कॉलेज, पनकी और हैलट समेत पांच अस्पतालों में जांच की। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि अस्पतालों में यह देखा गया कि दवाएं किस कीमत पर खरीदी जा रही हैं और मरीजों को कितने रुपये में बेची जा रही हैं। टीम ने बीते कई सालों के रिकार्ड खंगाले हैं। खरीद और बिक्री में ठीकठाक अंतर मिला जांच के दौरान कहीं भी दवाओं को एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने की बात सामने नहीं आई। हालांकि, दवाओं की खरीद कीमत और मरीजों को बिक्री कीमत के बीच ठीक-ठाक अंतर पाया गया है। जांच से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ मुख्यालय भेजी जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User