17 अक्टूबर को अलीगढ़ आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक:डीएस कॉलेज में मतदाता सम्मेलन को करेंगे संबोधित, दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचने का कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक 17 अक्टूबर को अलीगढ़ आएंगे। वह डीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक-स्नातक मतदाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। आगामी चुनाव की तैयारियों के क्रम में आयोजित इस सम्मेलन में शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से संवाद किया जाएगा। भाजपा स्तर से उनके आगमन की जानकारी दी गई है, जिसके बाद पार्टी खेमे में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, डिप्टी सीएम दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ पहुंचेंगे। हालांकि, बृहस्पतिवार देर रात तक प्रशासनिक स्तर पर उनका आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ था।
जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण
अलीगढ़ प्रवास के दौरान बृजेश पाठक जिला अस्पताल का निरीक्षण भी करेंगे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने का कार्यक्रम है। हालांकि, समीक्षा के बिंदुओं को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)