बीसीए छात्र का शव हॉस्टल में फंदे से लटका मिला:नोएडा के नॉलेज पार्क की घटना, पुलिस कर रही जांच
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीसीए छात्र का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। इसे आत्महत्या का मामला बताया गया है, परिजनों को सूचना दी गई। मृतक छात्र कन्नौज के सोरिक निवासी 21 वर्षीय निशांत शाक्य था। वह गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और इसी हॉस्टल में रहता था। गुरुवार को निशांत का रूम पार्टनर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर निशांत पंखे से लटका दिखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव नीचे उतारा। कमरे की जांच में सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्र का मोबाइल, लैपटॉप, एलोपैथिक दवाइयां जब्त की गईं। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए। एसीपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि छात्र ने आत्महत्या की है, पर कारण साफ नहीं है। परिजनों के आने पर उनसे बात की जाएगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)