17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेगा कैंप:18 साल के युवा जुड़वाएं मतदाता सूची में नाम; ऑनलाइन आवेदन का भी मौका
हमीरपुर में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगेंगे। इन कैंपों में 18 साल पूरे कर चुके युवा अपना नाम दर्ज करवा सकेंगे। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान का फायदा उठाने की अपील की है। यह अभियान हमीरपुर और राठ विधानसभा सीटों पर निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण के तहत चलाया जा रहा है। कैंप में नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 मिलेगा और हेल्प डेस्क भी होगी। जो नागरिक मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकते, वे मतदाता सेवा पोर्टल या ECINET ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आयु और निवास संबंधी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ रखनी होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)