आजमगढ़ में एक दिन की डीएम बनी खुशी सिंह:मिशन शक्ति फेस 6 अभियान के तहत की जनसुनवाई, खरिहानी के फर्जी डॉक्टर की पहुंची पर पहली शिकायत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति फेस 6 का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आजमगढ़ जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा खुशी सिंह को 1 दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने बुके देकर जिला अधिकारी का स्वागत किया। एक दिन की जिलाधिकारी बनी खुशी सिंह ने जनसुनवाई की। इस जनसुनवाई में जो सबसे पहले शिकायत आई वह आजमगढ़ जिले के तरवा ब्लॉक के खरिहानी के फर्जी डॉक्टर की आई जो की फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर प्रैक्टिस करता है। पीड़ित ने जिले की 1 दिन की डीएम बनी खुशी सिंह से इस बात की शिकायत की कि जब भी मामले की शिकायत की जाती है तो सीएमओ ऑफिस से बात लीक हो जाती है और फर्जी डॉक्टर अपनी क्लीनिक बंद करके फरार हो जाता है। ऐसे में एक दिन की डीएम बनी खुशी सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दो राजस्व के मामले भी सामने आए। जिसमें अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया गया। एक दिन की डीएम खुशी सिंह बोली दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए एक दिन की डीएम खुशी सिंह का कहना है कि मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति फेस सिक्स अभियान के तहत मुझे एक दिन का डीएम बनाया गया। इस दौरान तीन मामलों की जनसुनवाई भी की गई और उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया। राजस्व अधिकारी बोले नारी सशक्तिकरण को मिल रहा है बढ़ावा
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने कहा कि मिशन शक्ति फेस 6 अभियान के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रोग्राम को रखा गया है। इससे नारी सशक्तिकरण को लाभ भी हुआ है। निश्चित रूप से इससे और छात्राओं और बालिकाओं को प्रेरणा भी मिलेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)