18 अक्टूबर का राशिफल:वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है, मिथुन वालों के लिए गाड़ी-प्रॉपर्टी खरीदने के लिहाज से अच्छा दिन
रविवार, 18 अक्टूबर को वृष राशि वालों का रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना पर आगे बढ़ने का समय अनुकूल है। कर्क राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़ी फायदेमंद डील मिल सकती है। कन्या राशि वालों का कोई मुश्किल काम अचानक पूरा होने से खुशी मिलेगी। मेष राशि के युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है। मीन राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला सफल हो सकता है। वहीं वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव या ट्रांसफर के योग हैं। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- कुछ समय अकेले रहकर अपनी स्थिति पर विचार करें। इससे महत्वपूर्ण फैसला लेने में मदद मिलेगी। किसी दुविधा में परिवार का सहयोग भी सही निर्णय तक पहुंचने में मदद करेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसला न लें। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक उनके आत्मविश्वास को कम कर सकती है। किसी विवाद को समझदारी और धैर्य से सुलझाना होगा। करियर- मीडिया और ऑनलाइन काम से जुड़े कारोबार में मुनाफा हो सकता है। प्रॉपर्टी बिजनेस से जुड़े लोग किसी डील को बहुत सोच-समझकर फाइनल करें। ऑफिस की फाइलें और दस्तावेज अनजान लोगों को न दें। कारोबारी महिलाओं को काम और दूसरी जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है।
लव- घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा और माहौल खुशनुमा होगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।
हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है। योग और एक्सरसाइज पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 वृष - पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आएगा। हर काम सहज तरीके से करने पर काम आसानी से बनते जाएंगे। रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- खर्च अभी बने रहेंगे, इसलिए गैरजरूरी खरीदारी से बचें। थकान के कारण कभी-कभी कमजोरी महसूस होगी, लेकिन काम करने की क्षमता बनी रहेगी। गैरजरूरी यात्राओं से बचें। करियर- कारोबार में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा के कारण मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। परेशान होने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। ऑफिस और बिजनेस में टीमवर्क से काम करने पर व्यवस्था बेहतर रहेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर और संतुलित रहेंगे। विवाहेतर संबंध आपकी छवि खराब कर सकते हैं।
हेल्थ- कफ और खांसी जैसी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन -पॉजिटिव- आपका संतुलित व्यवहार अच्छी और मुश्किल दोनों परिस्थितियों में सही तालमेल बनाए रखेगा। इससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो उस पर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- घर की चीजों की ऑनलाइन शॉपिंग में जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। दूसरों की समस्याओं में ज्यादा उलझने से आपके निजी काम प्रभावित होंगे। कमीशन से जुड़ा काम सावधानी से करें या फिलहाल टाल दें। करियर- बिजनेस के फैसले खुद लें। इससे कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। स्टाफ से जुड़ी कुछ परेशानी हो सकती है। मीडिया और अपने संपर्कों का ज्यादा इस्तेमाल करें। आर्थिक परेशानी फिलहाल बनी रहेगी।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात पुरानी अच्छी यादें ताजा करेगी।
हेल्थ- काम ज्यादा होने से थकान और तनाव महसूस हो सकता है। पर्याप्त आराम और संतुलित भोजन जरूरी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 कर्क - पॉजिटिव- पुरानी गलतियों से सीखकर दिनचर्या में सुधार करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आराम और सुकून के लिए भी समय निकालेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में खास मधुरता आएगी।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास बनता काम बिगाड़ सकता है। बोलते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें। गैरजरूरी खर्च होंगे। युवा घूमने-फिरने में ज्यादा समय खराब न करें। करियर- प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें, क्योंकि कोई आपके काम का श्रेय ले सकता है। कार्यस्थल की हर गतिविधि पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में फायदेमंद डील होने की संभावना है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन और बातचीत में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ- तनाव और चिंता से बचें। सेहत से जुड़ी हल्की परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह - पॉजिटिव- अपनी किसी निजी योजना पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। आपका संकल्प पूरा हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी और भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। बेवजह किसी से विवाद न करें। करियर- बहुत कोशिश के बावजूद कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। हालांकि पब्लिक डीलिंग, ऑनलाइन और मीडिया से जुड़े कारोबार में काम चलता रहेगा। नौकरी में अधीनस्थ कर्मचारियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग घर की व्यवस्था बेहतर रखेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
हेल्थ- एसिडिटी और कब्ज दूसरी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9 कन्या - पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही दुविधा और बेचैनी से राहत मिलेगी। कोई ऐसा काम अचानक पूरा हो सकता है जिसे मुश्किल समझ रहे थे। इससे खुशी और उत्साह बढ़ेगा। ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- कड़ी मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिल सकते हैं। किसी विवाद में न पड़ें। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से स्थिति को बेहतर समझ पाएंगे। करियर- किसी प्रभावशाली व्यक्ति से कारोबारी जुड़ाव बनाने की कोशिश सफल हो सकती है। कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने प्रयास और बढ़ाने होंगे। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। साथ बैठकर बात करने से स्थिति संभल जाएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- एलर्जी या बदलते मौसम से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लापरवाही न करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 तुला - पॉजिटिव- समय नई उपलब्धियां दिला सकता है। घर के वरिष्ठ और बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक ऊर्जा महसूस होगी।
नेगेटिव- दोस्तों या रिश्तेदारों से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है। बातचीत में गलत भाषा का इस्तेमाल न करें। खुद पर भरोसा रखें। किसी की गलत सलाह आपको भ्रमित कर सकती है। करियर- कारोबारी परिस्थितियां अनुकूल हैं। मार्केटिंग और प्रमोशन पर ज्यादा ध्यान देना होगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी की परेशानियां फिलहाल बनी रहेंगी। सही समय का इंतजार करें।
लव- परिवार में आपसी प्रेम और तालमेल रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में प्रेम संबंध उजागर होने की आशंका है।
हेल्थ- कब्ज और गैस जैसी परेशानी हो सकती है। हल्का भोजन रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4 वृश्चिक - पॉजिटिव- दिन घर की सुख-सुविधाओं और जरूरी चीजों की खरीदारी में बीत सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। ज्यादातर काम आसानी से पूरे होने से राहत और सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- दूसरी गतिविधियों में ज्यादा समय लगने से खुद और परिवार के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाएंगे। वाहन पर बड़ा खर्च हो सकता है। किसी करीबी दोस्त को पैसा उधार देना पड़ सकता है। करियर- कारोबार में लंबे समय से चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। किसी राजनेता या अधिकारी से मुलाकात बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक बदलाव या ट्रांसफर की स्थिति बन रही है।
लव- खास दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।
हेल्थ- नसों में खिंचाव या शरीर में दर्द हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 धनु - पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला अटका है तो पूरा हो सकता है। चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करेंगे। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव- लेनदेन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में सावधानी रखें। छोटी गलती बड़ी परेशानी पैदा कर सकती है। धैर्य बनाए रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। करियर- कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। महत्वपूर्ण फैसले में स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह फायदेमंद हो सकती है। पार्टनरशिप बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव से राहत नहीं मिलेगी।
लव- विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार में मर्यादा रखें। लापरवाही से दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है।
हेल्थ- मौसम की वजह से गले में इंफेक्शन, खांसी या जुकाम हो सकता है। लापरवाही न करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 मकर - पॉजिटिव- कोई काम मन मुताबिक पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों के साथ समय बिताने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में मनोबल बनाए रखें। मन मुताबिक बात न होने पर गुस्से में प्रतिक्रिया न दें। अपनी बात शांति और धैर्य से रखें। करियर- बिजनेस में लेनदेन या निवेश बहुत सावधानी से करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। कारोबारी यात्रा की योजना है तो उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। ऑफिस में फाइनेंस से जुड़े काम सावधानी से करें।
लव- परिवार के लोग साथ समय बिताएंगे तो आपसी तालमेल मजबूत होगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
हेल्थ- सेहत को लेकर आपकी सावधानी फायदा देगी। नियमित एक्सरसाइज और संतुलित भोजन से ऊर्जा बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 कुंभ - पॉजिटिव- घर की सजावट और रखरखाव में ज्यादा समय बीतेगा। आत्मविश्वास और योग्यता से दूसरे काम भी निपटा लेंगे। किसी परेशानी में सरकारी सेवा से रिटायर अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी हो सकती है।
नेगेटिव- मन मुताबिक काम न बनने पर गुस्से पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह बनता काम बिगाड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान देना होगा और गैरजरूरी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए। करियर- कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। मेहनत ज्यादा और लाभ कम हो सकता है। पब्लिक डीलिंग से जुड़े कामों पर ज्यादा ध्यान दें। नया काम शुरू करने की योजना है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा।
लव- परिवार में अच्छा तालमेल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति से बढ़ती नजदीकी आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या वाले लोग खास सावधानी रखें। नियमित जांच और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी होगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3 मीन - पॉजिटिव- कोई पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होने से अपने निजी कामों के लिए समय मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला लेने की योजना है तो गंभीरता से विचार करें। सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- समय का सही प्रबंधन करें। करीबी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपके अपने काम अधूरे रह सकते हैं। युवा गैरजरूरी प्रेम संबंध और मौज-मस्ती में समय खराब करके करियर से समझौता न करें। करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। महत्वपूर्ण काम गंभीरता से पूरे करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम में किसी तरह की लापरवाही न करें।
लव- परिवार में मधुरता और अच्छे संबंध रहेंगे। बच्चों से जुड़ी स्थिति संतोषजनक रहने से सुकून मिलेगा।
हेल्थ- माइग्रेन या सर्वाइकल की परेशानी से दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)