192 अभ्यर्थियों का खाकी पहनने का सपना टूटा:चौथे दिन 998 में 742 ही कर पाए क्वालीफाई, 64 रहे अनुपस्थित, 6 पहुंचे अस्पताल
मेरठ की छठी वाहिनी पीएसी में चल रही यूपी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा में चौथे दिन 64 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें सात महिला अभ्यर्थी भी शामिल रहीं। गुरुवार को कुल 998 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 934 ही दौड़ में हिस्सा लेने पहुंचे। इनमें 742 अभ्यर्थियों (महिला व पुरुष) ने अगले राउंड के लिए प्रवेश किया जबकि 192 का डिसक्वालीफाई होने के कारण खाकी पहनने का सपना अधूरा रह गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह 4 बजे से केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की कतार लग गई। चेकिंग के बाद ही सभी को केंद्र में प्रवेश दिया गया। ठीक 5:37 बजे पहले बैच की दौड़ शुरू हो गई। चौथे दिन 808 पुरुष अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया जिनमे 647 ने दौड़ में सफलता प्राप्त करते हुए मेडिकल के लिए टिकट प्राप्त किया। 161 अभ्यर्थी निर्धारित समय पर दौड़ पूरी नहीं कर सके और प्रक्रिया से बाहर हो गए। 31 महिला अभ्यर्थी दौड़ से बाहर
चौथे दिन 126 महिला अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 95 महिला अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की जबकि 31 महिला अभ्यर्थी समय पर दौड़ पूरी नहीं कर पाई और डिसक्वालीफाई होकर भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गई। 865 पुरुष अभ्यर्थियों में 57 अनुपस्थित रहे जबकि 161 डिसक्वालीफाई होकर भर्ती की रेस से बाहर हो गए। 6 अभ्यर्थियों की मैदान में बिगड़ी तबीयत
मैदान में तबीयत बिगड़ने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को 6 अभ्यर्थी अस्पताल में भर्ती कराए गए।
इनमें नोएडा से महाराज पुत्र कृष्णपाल, शामली से आदित्य पुत्र सुनील, सहारनपुर से निशु पुत्र विनोद कुमार, सरधना से विशु पुत्री जगपाल सिंह, सहारनपुर से गुरदीप पुत्र शीशपाल शामिल थे। महिला अभ्यर्थी विशु के पैर में फ्रैंक्चर हुआ। केंद्र के बाहर रही अभिभावकों की भीड़
छठी वाहिनी पीएसी में दौड़ संपन्न कराई जा रही है। हर रोज ही केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ जुट रही है। शुक्रवार को भी केंद्र के बाहर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को व्यवस्था बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 9 बजे दौड़ संपन्न हो गई लेकिन शेष प्रक्रिया पूर्ण कराने में 10 बज गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)