2 युवकों के शव रखकर परिजनों का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, अंतिम संस्कार से इनकार

Oct 02, 2026 - 21:19
0
2 युवकों के शव रखकर परिजनों का धरना:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग, अंतिम संस्कार से इनकार
औरैया में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जगतपुर गांव में उस समय हंगामा हो गया, जब गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल दो युवकों के शव गांव पहुंचे। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और उन्हें घर पर रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतकों की पहचान जगतपुर निवासी 18 वर्षीय शिवम और 16 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। दोनों 13 सितंबर को मुरादगंज स्थित शिव शंभू स्वीट हाउस के बेसमेंट में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में झुलस गए थे। गंभीर हालत में उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था, जहां दोनों की मौत हो गई। बेसमेंट में सिलेंडर फटने से झुलसे थे चार कर्मचारी मृतकों के पिता सज्जनलाल और किशनलाल की ओर से दी गई अलग-अलग तहरीरों के मुताबिक, दुकान के कर्मचारियों पर घरेलू सिलेंडरों से कॉमर्शियल सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग करने का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान बेसमेंट में सिलेंडर फट गया था। हादसे में शिवम और विपिन समेत चार कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती और उनकी मांगों पर प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक दोनों शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। शव गांव पहुंचने के बाद परिजन उन्हें घर पर रखकर अपनी मांगों पर अड़ गए। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे मामले की जानकारी मिलने पर एएसपी औरैया आलोक मिश्रा, सीओ अजीतमल शैलेंद्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राजपूत समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनाने का प्रयास किया। तीन लोगों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुकान मालिक मनोज कुमार उर्फ छुन्ना, उसके भाई आशुतोष कुमार और पिता रमेश चंद्र पोरवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में गैस रिफिलिंग के लिए दबाव बनाने और इसी दौरान हुए विस्फोट का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तारी को लेकर स्थिति साफ नहीं परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है, लेकिन गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दुकान खुलने को लेकर भी उठे सवाल घटना के बाद दुकान दोबारा खुलने और संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम परिजनों से बातचीत कर रही है और दोनों शवों के अंतिम संस्कार को लेकर सहमति बनाने का प्रयास जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User