20 लाख की रंगदारी नहीं दी तो प्लॉट पर फायरिंग:ईंटों के पीछे छिपकर बचाई जान, मथुरा में 10-15 लोग हथियार लेकर पहुंचे

Oct 06, 2026 - 06:09
0
20 लाख की रंगदारी नहीं दी तो प्लॉट पर फायरिंग:ईंटों के पीछे छिपकर बचाई जान, मथुरा में 10-15 लोग हथियार लेकर पहुंचे
मथुरा में प्लॉट की बाउंड्री करा रहे लोगों पर हथियारबंद लोगों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पहले 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। रकम नहीं देने पर सोमवार शाम 10 से 15 लोग हथियार लेकर प्लॉट पर पहुंचे और खुलेआम फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की घटना का 1 मिनट 19 सेकंड का वीडियो सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोग जान बचाने के लिए ईंटों के पीछे छिपते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 2 तस्वीरें देखिए… बाउंड्री कराने को लेकर मांगी 20 लाख की रंगदारी मामला हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गांव का है। जैंत थाना क्षेत्र के छरौरा गांव निवासी दीपक यहां खसरा नंबर 138 की जमीन पर बाउंड्री करा रहे थे। दीपक का आरोप है कि बाउंड्री शुरू कराने से पहले गांव के ब्रजमोहन और कोटा गांव निवासी लोकेश व कनक ने उनसे 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। आरोप है कि रकम नहीं देने पर बाउंड्री नहीं कराने देने और गोली मारने की धमकी दी गई। 10 से 15 लोग हथियार लेकर पहुंचे दीपक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे बाउंड्री का काम चल रहा था। इसी दौरान ब्रजमोहन, लोकेश और कनक अपने साथी करण, कृष्णा, सूरज और राम समेत 10 से ज्यादा लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने चेहरे दुपट्टे से ढक रखे थे और उनके पास रायफल, तमंचे और पिस्टल थे। इसके बाद उन्होंने दीपक, उसके भाई प्रमोद और साथियों चंद्रप्रकाश व योगेश को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। ईंटों के पीछे छिपकर बचाई जान वायरल वीडियो में दो लोग प्लॉट पर कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि मजदूर काम कर रहे हैं। इसी दौरान प्लॉट के दूसरी तरफ से कुछ लोग आते हैं और फायरिंग शुरू कर देते हैं। वीडियो में करीब 35 सेकंड बाद एक युवक भागता हुआ प्लॉट के अंदर आता है और सीधे फायर करता दिखाई देता है। फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच जाती है। प्लॉट पर मौजूद लोग ईंटों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाते दिखाई दे रहे हैं। दो गाड़ियों में तोड़फोड़ का भी आरोप दीपक ने तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। दीपक की शिकायत पर हाईवे थाना पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले में फायरिंग के वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User