झांसी में 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:ज्यादातर थानों के कारखासों पर कार्रवाई, काफी समय से मिल रही थी शिकायतें

Oct 06, 2026 - 06:09
0
झांसी में 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:ज्यादातर थानों के कारखासों पर कार्रवाई, काफी समय से मिल रही थी शिकायतें
झांसी में एसएसपी विकास कुमार ने सोमवार देर रात 3 दरोगा समेत 44 पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया। इसमें से ज्यादातर थाने के कारखास शामिल हैं। इनके खिलाफ काफी समय से लगातार शिकायतें मिल रही थी। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। 41 पुलिसकर्मियों में सीओ के चालक भी शामिल शामिल हैं। जांच के बाद एक्शन हुआ एसएसपी ने उल्दन के बंगरा चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी, टोड़ी फतेहपुर से उपनिरीक्षक पवन पांडेय, टहरौली से उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा कोतवाली से सिपाही धर्मेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह परमार, संदीप यादव, हिमांशु सचान को लाइन हाजिर किया गया। नवाबाद थाने से शैलेंद्र शुक्ला, सीपरी बाजार से मुकेश शर्मा, प्रदीप कुमार, रवींद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, महिला थाना से प्रशांत कुमार, प्रेमनगर से संतोष कुमार, बबीना से राम खिलावन, अनिल कुमार, प्रेमनगर से बृजेश कुमार सिंह, रक्सा से लाखन, दिलीप त्रिपाठी, बड़ागांव से पंकज पाल, बरुआसागर से अजीत कुमार, आशीष कुमार, टहरौली से सत्यवीर, उल्दन से दीपचंद मौर्य, चिरगांव से दीप तिवारी, अशोक कुमार, शाहजहांपुर से वेद प्रकाश को लाइन हाजर किया गया। इसके अलावा समथर से प्रमोद कुमार, मऊरानीपुर से मुख्तार आलम, अभिषेक सेंगर, कटेरा के अनुराग सिंह, टोड़ीफतेहपुर के अवध नरेश, लहचूरा के अनुराग शुक्ला, गरौठा के विजय, गुरसराय के राहुल कुमार, पंकज, एरच के नितिन यादव, ककरबई के आशीष यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, सीओ टहरौली कार्यालय से आदित्य पांडेय, मऊरानीपुर सीओ चालक बलवीर पाल, मोठ सीओ चालक अंकित कुमार और कोतवाली के अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी विकास कुमार के मुताबिक इनमें से कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच कराने के बाद यह कदम उठाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User