2027 में सपा की सरकार बनने का दावा- रामजी लाल:बागपत में 15 नवंबर के आगरा दलित सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील
बागपत में राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे बागपत पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वह 15 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं। सम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की बात सामने आई है। रामजी लाल सुमन ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में संपर्क किया जा रहा है। सुमन बोले- 2027 में सपा की सरकार बनेगी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान रामजी लाल सुमन ने कहा कि मौजूदा माहौल भाजपा के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर भावनाओं की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार ने पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। सुमन ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश का हर व्यक्ति खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2027 में जनता समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी। चुनाव आयोग पर भी लगाए आरोप रामजी लाल सुमन ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के एक अंग की तरह काम कर रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल और बिहार के चुनावों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि कहीं अनियमितता हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हर तरह के हथकंडे अपना सकती है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार भाजपा को जवाब देगी। पीडीए को लेकर सपा की भूमिका पर बोले पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को लेकर सुमन ने कहा कि इसे कैसे आगे बढ़ाना है, यह समाजवादी पार्टी जानती है। उन्होंने भाजपा की ओर से सपा के पीडीए को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए। रामजी लाल सुमन ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक दिन जयंत चौधरी को महसूस होगा कि भाजपा के साथ जाने का उनका फैसला गलत था। 15 नवंबर को आगरा में होने वाला दलित सम्मेलन सपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय और पीडीए से जुड़े अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है। पार्टी की ओर से रामजी लाल सुमन को सम्मेलन की तैयारियों की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)