लखनऊ में पीस पार्टी की बैठक संपन्न:शादाब गुड्डू बने पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने पर मंथन
लखनऊ में पीस पार्टी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद नफीस मंसूरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान शादाब अली उर्फ गुड्डू को लखनऊ पश्चिम विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने शादाब अली उर्फ गुड्डू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह संगठन को विधानसभा क्षेत्र में मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में जिला महासचिव डॉ. मोहम्मद हसीन सिद्दीकी, जिला प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद मेराज, जिला कोषाध्यक्ष अंसार भाई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व घोसी विधानसभा प्रत्याशी मौलाना फुजैल नदवी, ओमकार सिंह पंवार, इस्लाम सद्दाम सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मोहम्मद नफीस मंसूरी ने नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)