22 दिन बाद झुके आकाश आनंद, मान जाएंगी मायावती?:9 साल में 2 बार बसपा से निकाले गए, VIDEO में एंग्री यंगमैन की स्टोरी
बसपा से निकाले जाने के 22 दिन बाद मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी। शुक्रवार को उन्होंने मायावती से माफी मांगते हुए कहा- आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं और मेरी बुआ मां भी हैं। आकाश ने मायावती के नेतृत्व में दोबारा पार्टी और मिशन की सेवा करने का मौका भी मांगा। आकाश के इस बयान के बाद बसपा में उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मायावती को ही करना है। बड़ा सवाल यही है कि क्या मायावती एक बार फिर अपने भतीजे पर भरोसा करेंगी? VIDEO में देखिए सियासत के ‘एंग्री यंगमैन’ कहे जाने वाले आकाश आनंद की पूरी कहानी...
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)