22 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा:परिवार के 10 लाख फंसे, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली

Oct 07, 2026 - 14:34
0
22 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा:परिवार के 10 लाख फंसे, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली
बरेली में 22 महीने में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक परिवार से 10 लाख रुपये ऑनलाइन निवेश कराने का आरोप है। मोहनपुर उर्फ रामनगर के करन सिंह ने शिकायत की है कि कन्हैया गुलाटी ने उन्हें निवेश पर अच्छा मुनाफा और रकम दोगुनी करने का भरोसा दिया था। करन सिंह ने अपने नाम से 8 लाख, बेटे नितिन पटेल और बेटी पारूल पटेल के नाम से 1-1 लाख रुपये ऑनलाइन जमा किए। रकम की गारंटी के लिए तीन चेक भी दिए गए थे। 22 महीने पूरे होने पर भी पैसे वापस नहीं मिले। पैसे मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिली। करन सिंह ने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिथरी चैनपुर थाने में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User