रामपुर में निकली सेवा संकल्प रैली:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल के संघर्ष और कार्यों का दिया संदेश

Oct 07, 2026 - 14:34
0
रामपुर में निकली सेवा संकल्प रैली:PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल के संघर्ष और कार्यों का दिया संदेश
रामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे रामपुर में सेवा संकल्प रैली निकाली गई। बापू समाधि स्थित रंगोली मंडप से डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक निकली पैदल यात्रा के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के संघर्ष, परिश्रम और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया गया। भाजपा के नेता एवं ब्लॉक प्रमुख पति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ और रंगोली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बुधवार को सेवा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। बीजेपी नेता जगपाल सिंह यादव कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में लगातार संघर्ष और कठिन परिश्रम करते हुए देश की सेवा की है। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल में उन्होंने गरीब, किसान, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से काम किया। यात्रा के जरिए लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया कि देश को बेहतर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री अभी भी लगातार काम कर रहे हैं। तीन महिला नेता की मौजूदगी में रैली रैली जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शाहबाद विधायक राजबाला सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी पूर्व सांसद घनश्याम लोधी समेत भाजपा के युवा नेता समेत अन्य प्रदेश कार्यकारिणी के तीन महिला नेता की मौजूदगी में रैली निकाली गई। इनके अलावा पिछड़ा वर्ग आयोग की उपाध्यक्ष सुनीता सैनी, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, पवन शर्मा, देवेंद्र राजपाल, जिला महामंत्री रवि सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष लोधी ने इस रैली को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो देश विकसित भारत के लिए आगे बढ़ रहा है लोगों को एक मैसेज है संदेश है की किस तरह से कठिन परिश्रम करके अपने 25 सालों में मोदी आगे बढ़े हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User