23 अक्टूबर को मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी:जालौन में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा

Oct 20, 2026 - 09:44
0
23 अक्टूबर को मतदान के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी:जालौन में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इस दिन पात्र कर्मचारियों को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर यह छुट्टी दी जा रही है। यह अवकाश सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए है, जो इस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं और वोट डालने के पात्र हैं। इसका मकसद है कि नौकरी या दफ्तर के काम की वजह से कोई भी पात्र कर्मचारी मतदान से वंचित न रहे। संबंधित विभागों और दफ्तरों को इस बारे में जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User