संदिग्ध हालात में किसान की मौत:कन्नौज से फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल लाया गया, डॉक्टर ने मृत बताया
फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में सोमवार देर शाम गांव कूलापुर के 35 साल के किसान राजवीर को गंभीर हालत में लाया गया। इमरजेंसी में डॉक्टर ने उन्हें मृत हुआ बताया। अस्पताल ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को जानकारी दी। राजवीर के घरवालों ने बताया कि वह सोमवार को कोल्ड स्टोरेज में आलू निकालने गए थे। शाम को घर लौटने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिवार उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर आया था राजवीर कन्नौज जिले के रहने वाले थे। उनके तीन बच्चे हैं और वह तीन भाई थे।
उनके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। राजवीर खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी पत्नी रीना और बाकी परिवार उनकी मौत से परेशान हैं। बाद में पुलिस की लिखा पड़ी के बाद परिवार के लोग बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही शव घर ले गए। बताया गया कि राजवीर खेत में आलू की फसल करने वाले थे। उसके लिए खेत भी तैयार कर लिया था। कोल्ड से आलू निकालने गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)