25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ कलीम के बीच मुठभेड़ हो गई। सिसौना कट के पास रात करीब 11 बजे पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से पहुंचे शादाब ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल शादाब को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, सिसौना कट के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शादाब को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। 25 हजार का इनाम, खतौली थाने का हिस्ट्रीशीटर शादाब उर्फ कलीम खतौली थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।
तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शादाब के पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पुलिस अब हथियार और बाइक की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक किसके नाम है और बदमाश इसका इस्तेमाल किन घटनाओं में करता रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के साथ पुलिस ने फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। अब शादाब से पूछताछ और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)