26 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद:फूलपुर में होगा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 की रणनीतियों पर करेंगे चर्चा

Oct 16, 2026 - 14:34
0
26 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद:फूलपुर में होगा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, 2027 की रणनीतियों पर करेंगे चर्चा
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 26 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे। इस दौरान वे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से संवाद किया जाएगा। चुनावी तैयारी, संगठन के विस्तार और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। शाहिद अख्तर खान के समर्थन में सम्मेलन फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रत्याशी शाहिद अख्तर खान ने बताया कि सम्मेलन उनके समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पार्टी की आगामी रणनीति, नीतियों और चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी। आजाद समाज पार्टी ने फूलपुर सीट से शाहिद अख्तर खान को पहले ही प्रभारी और प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की 87 सीटों पर प्रत्याशी तय किए हैं। इनमें प्रयागराज की फूलपुर, करछना और कोरांव विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, बूथ समितियों के गठन और मतदाता सूची से जुड़े कामों की तैयारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है। 2024 के उपचुनाव में भी प्रत्याशी थे शाहिद शाहिद अख्तर खान 2024 के फूलपुर विधानसभा उपचुनाव में भी आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे थे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद का यह दौरा क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता और जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User