26 परिवारों ने खुद तोड़े मकान-दुकान, सरकारी जमीन खाली:खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन खाली, 4 परिवार बेघर
गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र की नगवा ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार दोपहर तक अंतिम चरण में पहुंच गई। रविवार सुबह 10 बजे शुरू हुई कार्रवाई में 26 परिवारों ने अपने मकान और दुकानें खुद तोड़कर सरकारी खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन खाली कर दी। कुछ हिस्सों में अभी भी अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा है। तीन दिन तक चले अभियान में प्रशासन ने दो बुलडोजर की मदद से भी अवैध निर्माण हटाए। कार्रवाई के बाद परिवार अपने मकान और दुकानों का मलबा हटाकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं। तहसील प्रशासन ने जमीन को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 26 परिवारों ने खुद तोड़े मकान और दुकानें अतिक्रमण हटाने के दौरान कई परिवारों ने बुलडोजर की मदद से अपने निर्माण गिराए, जबकि कई लोगों ने खुद ही मकान और दुकानें तोड़कर सरकारी जमीन खाली की। मंगलवार दोपहर तक ज्यादातर निर्माण हटाए जा चुके थे। बचे हुए कुछ हिस्सों को भी लोग खुद तोड़ रहे हैं।
महंगे मकान-दुकान भी बुलडोजर से ढहाए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें बुलडोजर से मकान और दुकानों को गिराते हुए देखा जा सकता है। तीन दिन तक चले अभियान में दो बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया। निर्माण हटने के बाद परिवार मलबा समेटकर दूसरी जगह ले जा रहे हैं। 4 परिवार बेघर, सुरक्षित जगह भेजे गए कार्रवाई में चार परिवार ऐसे भी हैं, जो मकान टूटने के बाद बेघर हो गए। जिला प्रशासन ने इन परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। अब उनके लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद दी जा रही है। जमीन खाली होते ही प्रशासन लेगा कब्जे में तहसील प्रशासन ने खाली कराई गई खलिहान और खाद गड्ढे की जमीन को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूरी तरह मलबा हटने के बाद जमीन प्रशासन के कब्जे में ले ली जाएगी। तहसीलदार तरबगंज आशुतोष ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने खुद ही अतिक्रमण तोड़कर जमीन खाली कर दी है। कुछ लोग अभी अपना निर्माण हटा रहे हैं। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)