आवारा कुत्ते ने 15 साल की किशोरी को काटा:बांदा में घर से निकलते हुआ हमला, चेहरे पर लगे 10 टांके

Oct 06, 2026 - 12:59
0
आवारा कुत्ते ने 15 साल की किशोरी को काटा:बांदा में घर से निकलते हुआ हमला, चेहरे पर लगे 10 टांके
बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगहनी गांव में मंगलवार सुबह 10:35 पर घर से निकल रही 15 वर्षीय किशोरी को आवारा कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के हमले में किशोरी के चेहरे पर चोट आई है। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया और चेहरे पर 10 टांके लगाए हैं। घटना के बाद परिवार के लोग कुत्ते को लेकर सतर्क हैं। आपको बता दे की बरगहनी गांव निवासी जयनारायण ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से निकल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां आ गया और उसने किशोरी को काट लिया। जयनारायण के अनुसार, कुत्ता पहले एक बकरी को भी काट चुका था। इसके बाद उसने उनकी बेटी को काट लिया। चेहरे पर 10 टांके लगाए गए घटना के बाद परिजन घायल किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने किशोरी का उपचार शुरू किया। डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि एक बच्ची को अस्पताल लाया गया था। परिजनों ने बताया कि उसे आवारा कुत्तों ने काटा है। बच्ची को भर्ती कर लिया गया है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं और उपचार के दौरान चेहरे पर 10 टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में रखा परिजनों के मुताबिक, किशोरी के चेहरे पर कुत्ते के काटने से चोट आई है। अस्पताल में उपचार के बाद उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी के बाद गांव में भी आवारा कुत्तों को लेकर चर्चा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान ऐसे में बच्चों और ग्रामीणों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी पड़ती है। लोगों ने संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान देने और जरूरी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि जिस कुत्ते ने किशोरी को काटा, वह पहले भी एक बकरी को काट चुका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User