26 साल देश सेवा के बाद हवलदार राजेश गोंडा लौटे:5KM रोड शो, परिजनों और लोगों ने किया स्वागत, लगे भारत माता की जय के नारे

Oct 02, 2026 - 16:41
0
26 साल देश सेवा के बाद हवलदार राजेश गोंडा लौटे:5KM रोड शो, परिजनों और लोगों ने किया स्वागत, लगे भारत माता की जय के नारे
गोंडा जिले के पंडितपुरा गांव के भारतीय थल सेना में तैनात रहे हवलदार राजेश कुमार यादव 26 साल देश सेवा के बाद आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे रिटायर होकर अपने मातृभूमि गोंडा पहुंचे। जहां गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचते ही सैकड़ो की संख्या में लोगों ने फूल मालाओं के साथ तिरंगा झंडा लेकर हवलदार राजेश कुमार यादव का जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान भारत माता की जय जय हिंद वंदे मातरम के भी लोगों ने जमकर नारे लगाए। गोंडा रेलवे स्टेशन से लेकर के नेहरू स्टेडियम तक एक भव्य रोड शो का भी आयोजन किया गया था। जहां जगह लोगों ने स्वागत किया है हवलदार राजेश कुमार यादव भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर झारखंड के रांची में तैनात थी। लेकिन इनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से हुई थी जहां यह श्रीनगर से ही रिटायरमेंट होकर के अपने घर आज पहुंचे हैं। 5 किलोमीटर लंबा रोड शो करके अपने घर पहुंचे जहां सबसे पहले कुलदेवी मंदिर पहुंचकर के शीश नवाया और आशीर्वाद लिया इसके बाद बेटे सुजीत यादव और उनके परिवार के लोगों ने ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत कर घर ले गए।हवलदार राजेश कुमार यादव ने कहा कि मैं भारतीय थल सेना में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पोस्ट हुआ था वहां से मैं रांची झारखंड में नौकरी कर रहा था। लेकिन मेरा रिटायरमेंट जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से हुआ है मैं वहां सीधे रिटायर होकर की ट्रेन से अपने घर पहुंचा हूं लोगों ने हमारा जोरदार स्वागत किया है। देश सेवा करके आ रहा हूं मुझे बहुत अच्छा लग रहा है इसी तरह से सबको देश सेवा करना चाहिए। जिस तरीके से लोगों ने स्वागत किया है मैं इसके लिए सबका आभारी हूं फिर अगर देश सेवा का मौका मिला तो फिर मेरे द्वारा देश सेवा किया जाएगा। लेकिन आप रिटायरमेंट होकर के आया हूं तो परिवार की सेवा करना है अपने परिवार पर ध्यान देना है और लोगों को देश सेवा करने के लिए जागरूक करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User