3 दिन बाद खत्म हुआ दीपक के परिजनों का धरना:जौनपुर में मांगों पर जांच के आदेश, करंट लगने से हुई थी युवक की मौत

Oct 03, 2026 - 21:48
0
3 दिन बाद खत्म हुआ दीपक के परिजनों का धरना:जौनपुर में मांगों पर जांच के आदेश, करंट लगने से हुई थी युवक की मौत
जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में दीपक विश्वकर्मा के परिजनों का तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार रात 8 बजे खत्म हो गया। खुटहन क्षेत्र के मुजक्ककीपुर गांव में 30 अगस्त को करंट लगने से दीपक की मौत हो गई थी। परिजन इसे हत्या बताते हुए न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। अधिकारियों से बातचीत और मांगों पर जांच के आदेश मिलने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया परिजन और ग्रामीण 1 अक्टूबर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे थे। उनकी मांग थी कि दीपक की पत्नी को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए और ग्राम सभा में जमीन का पट्टा दिया जाए। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिजनों के मुताबिक, वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शाहगंज एसडीएम पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परिजनों से बातचीत के बाद उनकी मांगों पर जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद परिजन धरना खत्म कर घर लौट गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User