लखनऊ में बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत:बेटे के साथ बाइक से जा रही थी, सिर में गंभीर चोट; अस्पताल में तोड़ा दम
लखनऊ में शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बोलेरो ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक घायल महिला को इलाज के लिए एरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर बोलेरो के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना काकोरी थाना क्षेत्र में मोहान रोड स्थित मदारपुर मोड़ के पास की है। बेटे के साथ बुद्धेश्वर जाते समय हादसा उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरहा समदपुर निवासी दीपक के मुताबिक, शनिवार दोपहर वह हेलमेट पहनकर अपनी मां नीलम विश्वकर्मा (50) को बाइक से लेकर बुद्धेश्वर की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह मोहान रोड स्थित मदारपुर मोड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान आगे चल रही बोलेरो अचानक मोहान रोड से मदारपुर की ओर से इब्राहिमगंज की तरफ मुड़ने लगी। सिर में गंभीर चोट लगी अचानक बोलेरो के मुड़ने के कारण पीछे से आ रही दीपक की बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठी नीलम सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बोलेरो चालक ने वाहन रोककर घायल नीलम को तत्काल एरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक के खिलाफ केस दर्ज हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं, मृतका के बेटे दीपक ने बोलेरो के नंबर का उल्लेख करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर शनिवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बोलेरो नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों के साथ ही वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)