30 किमी दौड़ने वाली अनामिका मिश्रा सम्मानित:डीएम ने मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों को भी किया सम्मानित

Oct 13, 2026 - 17:58
0
30 किमी दौड़ने वाली अनामिका मिश्रा सम्मानित:डीएम ने मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मियों को भी किया सम्मानित
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार देर शाम मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं, छात्राओं और महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सभी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया। 30 किलोमीटर बिना रुके दौड़ी 7 साल की अनामिका कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 7 वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा रही। अनामिका ने बीते 2 अक्टूबर को बिना रुके 30 किलोमीटर तक दौड़ लगाकर सभी को हैरान कर दिया था। डीएम और एसपी ने नन्ही अनामिका को मंच पर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान समारोह में पुलिस विभाग से लेकर समाज सेवा, कानून और कला क्षेत्र की हस्तियों को उनके योगदान के लिए सराहा गया। महिला पुलिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उपनिरीक्षक प्रतिभा सिंह और नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक को सम्मानित किया गया। वहीं अधिवक्ता के रूप में निस्वार्थ सेवा देने वाली रुचि मोदी और चिकित्सा के जरिए समाज सेवा में जुटीं डॉ. ज्योत्सना शुक्ला को भी अवॉर्ड दिया गया। कथक नृत्य के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाने वाली अविका सुरभित को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अलग-अलग विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कई स्कूली बालिकाओं को भी मंच से प्रोत्साहन मिला। महिला सशक्तिकरण के लिए जारी रहेंगे अभियान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 6.0 के अंतर्गत इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कला और समाज सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला अपराधों के प्रति कठोर कार्रवाई करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वहीं एसपी अभिषेक झा ने कहा कि मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जिले में आगे भी कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और आत्मनिर्भर माहौल मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User