शोहरतगढ़ में मनाई गई बृजभूषण तिवारी की जयंती:500 सहयोगियों का हुआ सम्मान, मणेन्द्र मिश्रा बोले- अखिलेश को सीएम बनाना ही लक्ष्य

Oct 13, 2026 - 17:58
0
शोहरतगढ़ में मनाई गई बृजभूषण तिवारी की जयंती:500 सहयोगियों का हुआ सम्मान, मणेन्द्र मिश्रा बोले- अखिलेश को सीएम बनाना ही लक्ष्य
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौहनिया चौराहे पर पूर्व सांसद, विचारक और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजभूषण तिवारी की जयंती के अवसर पर विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 500 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाजवादी स्वाभिमान (PDA) ऐप के माध्यम से नए सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ भी हुआ। 500 विभूतियों का सम्मान, बृजभूषण तिवारी के संस्मरण किए याद कार्यक्रम की शुरुआत पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव और स्मृति शेष बृजभूषण तिवारी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के 500 से अधिक वरिष्ठ साथियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, लोकतंत्र रक्षक सेनानियों और प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र तथा समाजवादी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बृजभूषण तिवारी के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। बृजभूषण तिवारी वैचारिक मजबूती के प्रतीक थे: मणेन्द्र मिश्रा समारोह के आयोजक व संयोजक मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि बृजभूषण तिवारी एक राष्ट्रीय नेता होने के साथ-साथ सच्चे अर्थों में भेदभाव विरोधी और समाजवादी विचारधारा के संवाहक थे। उन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए काम किया। पार्टी में वैचारिक मजबूती को बढ़ावा देने के लिए ही 'समाजवादी अध्ययन केंद्र' की स्थापना की गई है, जिसके प्रेक्षागृह का नाम बृजभूषण तिवारी के नाम पर समर्पित है। मणेन्द्र मिश्रा ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में दोहराया। रवि रांझा की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां कार्यक्रम में समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव, भोजपुरी अभिनेता और लोकगायक रवि रांझा ने अपनी कई गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी, जिस पर कार्यकर्ता झूम उठे। आयोजन समिति की ओर से रवि रांझा को मां सरस्वती की कांस्य प्रतिमा, बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोहरतगढ़ के सपा विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने की, जबकि हरिहर मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा को सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव, डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक अमर चौधरी, मुरलीधर मिश्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक शकील शाह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अखिलेश मौर्या, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा घनश्याम जायसवाल, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गोपाल फौजी और जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर बहराइची प्रेमी, जय करन गौतम, नौशाद आलम, अजय चौरसिया, डॉ. अमित शर्मा, हरिनाथ यादव, डॉ. सरफराज अंसारी, उदयभान तिवारी, उमाशंकर उपाध्याय, राकेश दुबे, फूलचंद्र शर्मा और लाल बिहारी यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User