31 स्कूलों के 75 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह, 1100 छात्र-छात्राओं ने किया निःशुल्क सफारी भ्रमण

Oct 07, 2026 - 13:28
0
31 स्कूलों के 75 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा:इटावा सफारी पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह, 1100 छात्र-छात्राओं ने किया निःशुल्क सफारी भ्रमण
इटावा सफारी पार्क में बुधवार को वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के छठवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे प्राकृतिक आकृति पहचान प्रतियोगिता और जैव विविधता क्विज कराई गई। प्राकृतिक आकृति पहचान प्रतियोगिता कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों के लिए हुई, जबकि जैव विविधता क्विज कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के वर्ग में आयोजित की गई। वन्य प्राणी सप्ताह में लगातार छठवें दिन इटावा के 31 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दूर-दराज के निजी विद्यालयों के साथ पीएम श्री नवोदय विद्यालय और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय इटावा के विद्यार्थी भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। 75 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा बुधवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 75 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक आकृतियों, वन्यजीवों और जैव विविधता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में वन्य प्राणी सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संचालन में क्षेत्रीय वन अधिकारी इटावा सफारी पार्क रूपेश श्रीवास्तव, वनविद ओम प्रकाश, वनविद सचिन तिवारी और सफारी पार्क के वन रक्षकों की अहम भूमिका रही। मूल्यांकन और समन्वय का जिम्मा अधिकारियों को प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन का कार्य इटावा सफारी पार्क के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने किया। वहीं विद्यालयों से लगातार समन्वय और कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी शिक्षा अधिकारी कार्तिक द्विवेदी संभाल रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में अश्विनी यादव, दीक्षा यादव, श्री प्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार, इंद्रजीत सिंह, वंदना चतुर्वेदी, शिवेंद्र राठौर समेत अन्य कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। छह दिन में 1100 विद्यार्थियों को मिला लाभ इटावा सफारी पार्क में पिछले छह दिनों से चल रहे वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के तहत अब तक करीब 1100 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सफारी भ्रमण कराया जा चुका है। विद्यार्थियों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीवों और प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User