रामपुर में शिक्षकों का सम्मान समारोह:शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के योगदान को सराहा, सम्मानित किए शिक्षक
रामपुर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा, आरके पांडेय, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. मोनिका शर्मा ने भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ. मुनीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा के वाहक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के ज्ञान के साथ व्यक्तित्व, चरित्र और जीवन मूल्यों का निर्माण करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आरके पांडेय ने कहा कि योग्य शिक्षक की मेहनत का प्रभाव पूरी पीढ़ी पर पड़ता है। डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान ज्ञान, संस्कार और भविष्य निर्माण की परंपरा का सम्मान है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका शर्मा ने किया। पूजा शर्मा ने आभार जताया। समारोह में अम्बर वशिष्ठ, रोहित कुकरेती, लालेन्द्र कुमार राय, सुखदेव मिश्रा समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)