36 पुस्तकों के कवर विमोचन तक पहुंचा अभियान:‘द ग्रीन कॉन्शियंस ऑफ ह्यूमैनिटी’ में मानवीय मूल्यों और संत सौरभ के विचारों का समावेश
गोरखपुर में वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत लगातार 36वें दिन 36वीं पुस्तक का कवर विमोचित किया गया। हैदराबाद, तेलंगाना के लेखक डॉ. पी.सी. आदित्य की पुस्तक ‘द ग्रीन कॉन्शियंस ऑफ ह्यूमैनिटी : सेंट सौरभ’ पर्यावरण संरक्षण और मानवीय मूल्यों पर केंद्रित है। पुस्तक में धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और सौहार्द शिरोमणि संत सौरभ जी महाराज के जीवन-दर्शन एवं मानवीय विचारों को आधार बनाया गया है। अभियान का उद्देश्य संत सौरभ जी महाराज के विचारों को साहित्य के माध्यम से अधिक से अधिक पाठकों तक पहुंचाना है। इस साहित्यिक अभियान में डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. नीरज गुप्ता, सर्वेश कांत वर्मा, डॉ. शंभु पंवार, डॉ. नारायण यादव, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. सुनीता सिंह सरोवर, डॉ. निक्की शर्मा और डॉ. एहसान अहमद सहित कई साहित्यकार योगदान दे रहे हैं। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत द्वारा किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)