40 साल की महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पति जानवर चराने गया था, घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली

Oct 05, 2026 - 16:04
0
40 साल की महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पति जानवर चराने गया था, घर लौटा तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सधारा गांव में रविवार की रात 40 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों के अनुसार आटा थाना क्षेत्र के सधारा गांव निवासी जाहर सिंह यादव रविवार सुबह करीब 11 बजे जानवर चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। घर पर उनकी पत्नी कमलेशी (40) अकेली थी। इसी दौरान कमलेशी ने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। शाम करीब छह बजे जाहर सिंह यादव जब जानवर चराकर घर लौटे तो पत्नी को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई परिजनों ने बताया कि इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही आटा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया महिला द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना में किसी तरह के अपराध की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User