गोंडा में 2 घंटे से मूसलाधार बारिश:अगले 3 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Oct 05, 2026 - 16:04
0
गोंडा में 2 घंटे से मूसलाधार बारिश:अगले 3 घंटे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
गोंडा में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। इसके बाद से गोंडा में हल्की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी एडवाइजरी जारी की गई है। करीब दो घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोंडा में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है और गोंडा का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि आमतौर पर दोपहर दो बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता था। मौसम में बदलाव से पिछले एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं, बारिश से किसानों की फसलों को भी फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि, दूसरी तरफ ग्रामीण और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब एक सप्ताह पहले गोंडा में चार दिन तक रहे अर्बन चक्रवात तूफान के कारण काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में एक बार फिर लोगों को नुकसान की आशंका सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार, गोंडा जिले में 1 जून 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक करीब 650 एमएम बारिश हुई है। वहीं, 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक गोंडा में कुल 12.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद गोंडा जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे जर्जर मकानों के नीचे न रहें और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही, बारिश और आंधी के दौरान आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद गोंडा जिला कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में जिला आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां 24 घंटे अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User