48 घंटे बाद नदी से मिला बुजुर्ग का शव:पीलीभीत में दो दिन से थे लापता, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत के बीसलपुर इलाके के मिघौना गांव से दो दिन से लापता 65 साल के अब्दुल गनी का शव शनिवार सुबह कटना नदी में मिला। परिवार में मातम छा गया। अब्दुल गनी दो दिन पहले घर से निकले थे। वापस न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। नदी किनारे झाड़ियों में उनका डंडा मिला, जिससे उनके नदी में गिरने की आशंका हुई। वह लकवा से पीड़ित थे और मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। घटना की जानकारी पर तहसीलदार हबीब अंसारी और पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम नागेंद्र पांडेय के निर्देश पर लखनऊ से एनडीआरएफ टीम बुलाई गई। 48 घंटे चले अभियान के बाद शनिवार सुबह एनडीआरएफ, पुलिस और एसएसबी ने नदी से अब्दुल गनी का शव ढूंढ निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)